प्रधानाचार्य राजन सिंह की तानाशाही व दबंगई से परेशान स्टाफ महासंघ ने की कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,11 मार्च 2021 उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मुरादाबाद में कार्यरत प्रधानाचार्य को तानाशाह और दंबग बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। महासंघ के महामंत्री सुरेश सिंह यादव का आरोप है कि उक्त प्राचार्य द्वारा चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों का उत्पीड़न किया रहा है। महासंघ के महामंत्री सुरेश सिंह यादव के अनुसार राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मुरादाबाद में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रशांत कुमार यादव जोकि अपनी बीमार पुत्री को दिखाने डॉक्टर के पास जाना था जिसके लिए यादव अवकाश लेने के लिए प्रधानाचार्य राजन सिंह के अस्थाई आवास संस्था में स्थित अतिथि गृह पर पत्नी बच्ची सहित गया था। श्री यादव के द्वारा प्रधानाचार्य को अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र दिया प्रधानाचार्य द्वारा गाली गलौज करते हुए अवकाश देने से मना कर दिया। यही नहीं प्रधानाचार्य के द्वारा यादव को निलंबित करने के लिए धमकी और पत्नी के साथ भी बदसलुकी की गई।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानाचार्य राजन सिंह द्वारा पूर्व में राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ में तैनाती के दौरान काफी वित्तीय अनियमितताएं की गई थी जिसमें जांच में दोषी पाए गए और शासन से रिकवरी के आदेश भी हो चुके हैं।उन्होंने आगे बताया कि प्रधानाचार्य के द्वारा दो महिला स्टाफ के साथ भी विवाद चल रहा है प्रधानाचार्य जिन संस्थाओं में रहे हैं वहां पर कर्मचारियों को निलंबित करना, प्रताड़ित करना, फर्जी मुकदमों में फसाने की धमकी देना आदत में बना चुका हैं। जहां भी रहे हैं वहां एक दो कर्मचारियों को निलंबित भी किया ऐसे भ्रष्ट तानाशाह प्रधानाचार्य को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मुरादाबाद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और निलंबित कर्मचारी प्रशांत कुमार यादव को तत्काल बहाल किया जाए। प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने तत्काल प्रधानाचार्य को हटाने की मांग की मांग करते हुए कार्रवाई न हो आंदोलन की घोषणा की है।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली