भाजपा की प्रान्तीय टीम में तेली समाज की अनदेखी क्या भाजपा में पूर्ण निष्ठा रखना गलत है : दिलीप साहू

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,12 मार्च 2021 भारतीय जनता पार्टी की प्रान्तीय कार्यसमिति में साहू तेली समाज के किसी भाजपा नेता को सदस्य न बनाया जाना है अत्यन्त ही दुर्भाग्यपूर्ण है अखिल भारतीय तेली महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा कि तेली समाज भाजपा का ही परम्परागत वोटर व सर्पोटर है और भाजपा के साथ तन-मन-धन व पूरी निष्ठा के साथ लगा हुआ है इसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश भाजपा की स्वतन्त्र देव सिंह जी व महामंत्री संगठन सुनील बंसल जी की टीम में तेली समाज के भाजपा नेताओं को प्रदेश पदाधिकारी भी नही बनाया गया और अब प्रान्तीय कार्यकारिणी में प्रान्तीय सदस्य भी नही बनाया गया है जिससे ये साफ प्रतीत होता है कि भाजपा में तेली समाज की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। श्री साहू ने कहा कि भाजपा नेतृत्व एक तरफ दूसरे समाज के नेताओ को उभारकर आगे ला रही है वही दूसरी तरफ तेली समाज के भाजपा नेताओ को उभारने व आगे लाने का कोई प्रयास नही कर रही है। इसीलिए भाजपा का प्रान्तीय नेतृत्व समाज के नेताओ को प्रतिनिधित्व न देकर पूरी से नजरअंदाज कर रहा है। श्री साहू ने आगे कहा कि क्या भाजपा में तेली समाज को पूर्णनिष्ठा रखना ेगलत है ? अगर भाजपा नेतृत्व को लगता है और उनकी यह विचाराधारा है कि तेली समाज को प्रतिनिधित्व नही भी देगें। तब भी यह समाज भाजपा को छोड़कर जाने वाला नही है और भाजपा को ही वोट देगा। तो ऐसी विचाराधारा का अब परित्याग कर देना चाहिए क्योकि तेली समाज का वोटर अब जागरूक हो गया है। और अपने समाज के नेताओ ंकी उपेक्षा को अब आगे बर्दाश्त नही करेगा।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली