उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर देहात,12 मार्च 2021 जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं सीडीओ सौम्या पाण्डेय ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आजादी की अमृत महोत्सव जो शासन के निर्देशन मे 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2023 तक चलते वाले महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर हरी झंडी दिखा कर स्कूली बच्चों की साइकिल रैली को रवाना किया, जो कि अकबरपुर के गांधी पार्क मे सम्पन्न हुई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, उपजिलाधिकारी अकबरपुर राजीव राज, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द द्विवेदी, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, क्रीडा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह चौहान आदि अधिकारियों सहित कई स्कूलो के बच्चों ने इस रैली मे प्रतिभाग कर बच्चो का हौसला बढ़ाया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बच्चों को बताया गया कि महात्मा गांधी जी ने स्वतंत्रता को लेकर जो संघर्ष किया है। उसी दौरान 12 मार्च 1930 को नमक आन्दोलन शुरू किया था। वही नमक हर गरीब अमीर की थाली मे परोशा जा रहा है। वही उनके साथ साथ अन्य कई सपूतों ने भी स्वत्रंत्रता को लेकर अपने प्राणो को हस्ते हस्ते न्योछावर किया। जिनका नाम इतिहास के पन्नो मे दर्ज है। इस क्रम मे जनपद मे भी कई स्थल ऐसे है जिन्हें देखकर वह दिन याद आते है। इस अमृत महोत्सव के जरिए बच्चों को विस्तृत जानकारी मिलेगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता के दौरान भारत के कई सपूतों ने अपना सर्वस्व देश की आजादी के नाम पर न्योछावर कर दिया।आज हम उनके बलिदान को भूल रहे है। उनकी यादें हमारे बीच है। जरूरत है कि भारत की आजादी के लिये बलिदान देने वाले सपूतों को नमन करे। वहीं जिलाधिकारी सहित जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के लाइव प्रसारण को देखा तथा सुना गया।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.