विश्व टीबी दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स में टीबी रोग के प्रति जागरुकता हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। वामा सारथी उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेल्फेयर एसोसिएशन,उ0प्र0 के आदेश के क्रम में आज दिनांक 24.03.2021 को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स सभागार क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स शीतला प्रसाद पाण्डेय की उपस्थिति में डा0 बीएस द्विवेदी जिलाचिकित्सालय चित्रकूट द्वारा कार्याशाल में पुलिस परिवार एवं पुलिस कर्मियों को टीबी रोड से बचने के उपायो के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इस दौरान डा0 बीएस. द्विवेदी द्वारा पुलिस कर्मियों को टीबी रोग के लक्षणों के बारे में भी बताया गया। इस कार्यालय में पुलिस लाइन्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 169 रिक्रूट आरक्षी एवं पुलिस लाइन्स में नियुक्त 50 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षण सुमेर सिंह, उ0नि0 हरदास वर्मा, उ0नि0 अब्दुल कदीर, आरटीसी प्रभारी हबीबुल्ला, फार्मासिस्ट प्रेमकिशोर, प्रशिक्षु फार्मासिस्ट मोहम्मद याशीन जिला चिकित्सालय चित्रकूट एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट