उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,24 मार्च 2021 पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का ये प्रयास है कि पुलिस शहरवासियो की सुरक्षा करते हुए जनता की मददगार बने और अपराध की घटनाओ को रोका जा सके लेकिन कभी कभी पुलिस कर्मियो के द्वारा पब्लिक के साथ की जाने वाली मारपीट और छीना छपटी की खबरें पुलिस कमिश्नर की अपराध मुक्त राजधानी के सपने को ग्रहण लगा देती है। पांलीगांन डियूटी पर तैनात ऐसे ही दो पुलिस कर्मियो की कारस्तानी प्रकाश मे आई है। बाजार खाला थाना क्षेत्र के मिल एरिया पुलिस चौकी क्षेत्र मे पालीगांन डियूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियो पर दो युवको ने उनसे मारपीट कर उन्हे लूट के झूठे मुकदमे मे फसाने की धमकी देकर उनसे 29 सौ रूपए जबरदस्ती लेने का आरोप लगाया है। क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी सम्भाल रहे इन दोनो पुलिस कर्मियो की हरकत से अन्जान एसीपी बाजार खाला ने कहा है कि इस प्रकरण की जॉच की जाएगी मामला सत्य पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। इस सम्बन्ध मे मिल एरिया चाकी के इन्चार्ज ने भी अनभिज्ञता जताई है जबकि दोनो युवको का ये साफ आरोप है कि पुलिस कर्मियो द्वारा उनसे 29 सौ रूपए की वसूली मिल एरिया पुलिस चाकी के बाहर की गई है। लखनऊ नगर निगम के कर्मचारी संजय नगर बाजार खाला के रहने वाले लल्लन भारती के पुत्र विशाल भारती का कहना है कि वो मंगलवार की वों रात करीब सढ़े आठ बजे मेंहदीगंज के रहने वाले अपने मित्र दिव्याशु की मोटर साईकिल पर सवार होकर अपनी बहन की दवा लेकर मवैया से अपने घर की तरफ जा रहा था । मालवीय नगर चाराहे के पास अपाचे मोटर साईकिल पर सवार दो पुलिस कर्मियो ने दिव्यांशु को रूकने का इशारा किया लेकिन दिव्यांशु ने गाड़ी नही रोकी तो पुलिस कर्मियो ने गाड़ी का पीछा कर कुछ दूर पर रोका और बिना कुछ बोले ही विशाल और दिव्यांशु की पीटाई शुरू कर दी। पुलिस कर्मियो द्वारा विशाल और दिव्यांशु को मिल एरिया पुलिस चाकी लेकर जाया गया। विशाल का आरोप है कि एक पुलिस कर्मी का नाम मोहित सिंह है मोहित ने उससे गाड़ी के कागजात मांगे तो उसने कागज दिखा दिए लेकिन सिपाहियो ने विशाल और दिव्यांशु को चौन लूट मे फसांने की धमकी देकर पैसे की मांग की और दिव्यांशु की जेब मे रख्खे नौ सौ रूपए निकाल लिए। विशाल के अनुसार सिपाहियो ने दो हजार रूपए की और मांग करते हुए कहा कि अगर पैसे नही दिए तो जेल जाना तय है। विशाल के अनुसार सिपाहियो की धमकी से डर कर उसने अपनी बुआ अन्नो से घर से दो हजार रूपए मगवा कर सिपाहियो को दिए तब जाकर सिपाहियो ने उसे व उसके मित्र को छोड़ा। विशाल ने बताया कि सिपाहियो की पिटाई से उसके मित्र दिव्यांशु के पीठ मे गम्भीर चोट लगी है उसकी पीठ मे सूजन आ गई है। इस सम्बन्ध मे एसीपी बाजार खाला प्रकाश चन्द्र अग्रवाल का कहना है कि उन्हे इस सम्बन्ध मे कोई जानकारी नही है उन्होने कहा कि जॉच कराई जाएगी घटना सत्य पाए जाने पर आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस सम्बन्ध मे चाकी इन्चार्ज मिल एरिया नन्दू सिंह का कहना है कि उन्हे इस सम्बन्ध मे कोई जानकारी नही है भले ही नन्दू सिंह पुलिस कर्मियो द्वारा अन्जाम दी गई इस घटना से अन्जान हो लेकिन पुलिस कर्मियो द्वारा विशाल और दिव्यांशु से 29 सौ रूपए मिल एरिया पुलिस चौकी के बाहर वसूले गए और नन्दू सिंह इसी चाकी के इन्चार्ज है। नन्दू सिंह का कहना है कि मोहित सिंह नाम का कोई भी सिपाही यहां तैनात नही है। मोतीझील और संजय नगर के तमाम लोगो का कहना है कि दो सिपाही इस क्षेत्र मे पिछले करीब 1 महीने से इसी तरह की घटनाओ को अन्जाम दे रहे है लोगो के अनुसार सिपाही अपने घर के आसपास मोटर साईकिलो से घूमने वाले युवको को रोकते है और चालान की धमकी देकर युवाओ से अवैध वसूली करके उन्हे छोड़ देते है। विशाल के द्वारा पुलिस कर्मियो पर लगाए गए आरोपो मे कितनी सच्चाई है ये तो जॉच के बाद ही पता चलेगा लेकिन अगर विशाल के आरोप मे सच्चाई है तो पुलिस कर्मियो द्वारा किए जा रहे ऐसे कृत्यो से पुलिस की न सिर्फ मुस्तैदी पर सवालिया निशान लगेगे बल्कि इससे अपराध को भी बढ़ावा मिलेगा क्ंयूकि विशाल और दिव्यांशु अगर अपराधी होते तो वो चुपचाप पुलिस को पैसा देकर खामोश हो जाते शिकायत करने का मतलब ही यही निकलता है कि सिपाहियो पर आरोप लगाने वाले युवक हेलमेट न लगाने की गलती जरूर कर सकते है लेकिन अपराधी नही हो सकते है।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.