उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,24 मार्च 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एवं जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह की पहल पर आज दिल्ली के मदनपुर में वर्षों से कब्जा की गई सिंचाई विभाग की 6 एकड़ भूमि को अभियान चलाकर भूमाफियाओं से मुक्त कराया गया। आने समय में अतिक्रमण अभियान चलाकर शीघ्र ही बड़े पैमाने पर जमीनों को खाली कराये जाने की कार्यवाही की जाएगी। मुख्य अभियन्ता जमुना रमेश चन्द्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिंचाई विभाग की दिल्ली स्थित मदनपुर खादर में हेडवर्क्स खण्ड आगरा नहर ओखला द्वारा खसरा नं0 612 की निशानदेही के पश्चात भूमि खाली कराये जाने का अभियान चलाया गया। जिसके तहत वर्षों से कब्जे में रही सिंचाई विभाग की बहुमूल्य जमीन को खाली कराने में सफलता प्राप्त हुई। मुख्य अभियन्ता ने बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान अधिशासी अभियन्ता वी0के0 सिंह ओखला हेडवर्क्स की देखरेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। मुख्य अभियन्ता ने यह भी बताया कि दिल्ली स्थित सिंचाई विभाग की भूमि सभी जमीनों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है, और जहां भी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण पाया जायेगा तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए भूमि को कब्जे से मुक्त कराया जायेगा।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.