उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि )शाहजहाँपुर –डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने गेहूं खरीद सेंटरों का निरीक्षण करते हुए कहा बिना किसी बहाने बाजी के पारदर्शिता के साथ गेहूँ खरीद की जाये। गेहूँ खरीद में किसी प्रकार की अनियमितता संज्ञान में आयी तो सम्बन्धित का उत्तरदयित्व निर्धारित किया जायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने आर.एफ.सी. प्रथम एवं आर.एफ.सी. द्वितीय तथा मण्डी समिति आदि गेहूँ क्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आर.एफ.सी. प्रथम गेहूँ क्रय केन्द्र पर कांटे का मापन करवा के देखा जो ठीक स्थिति में पाया गया। उन्होने गेहूँ की नमी मापने वाली मशीन से गेहूँ की नमी मपवायी जो सही दशा में पायी गयी। जिलाधिकारी ने आर.एफ.सी. द्वितीय केन्द्र पर जाकर गेंहू क्रय सम्बन्धी अभिलेख टोकन पंजिका, निरीक्षण पंजिका, शिकायत पंजिका, गेंहू रिजेक्शन पंजिका, क्रय टक पट्टी, क्रय पंजिका, स्टाॅक रजिस्टर, बोरा रजिस्टर, मूवमेन्ट चालान आदि का निरीक्षण कर निर्देश दिये कि समस्त गेहूँ क्रय केन्द्रो पर गेहूँ खरीद से सम्बन्धित समस्त प्रकार के अभिलेख अनिवार्य रूप से होने चाहिए। उन्होने मण्डी समिति के गेहूँ क्रय केन्द्र का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिये कि किसानो को टोकन उसी हिसाब से वितरण किये जाये जिससे कि उन्हे अधिक समय तक प्रतिक्षा न करना पड़े। श्री सिंह ने कहा है कि गेहूँ क्रय केन्द्रो पर पेयजल, मास्क, सेनेटाइजर आदि व्यवस्था के साथ बैठने की व्यवस्था भी उचित रूप से की जाये। उन्होने कहा है कि कोविड-19 के दृष्टिगत सामूहिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना सुनिश्चित किया जाये। कृषक का गेंहू गीला अथवा गन्दा होने पर क्रय केन्द्र पर तत्काल अस्वीकृत न किया जाये, बल्कि उसे क्रय केन्द्र पर सुखाने व साफ करने का पर्याप्त मौका दिया जाये व मानक के अनुरूप आ जाने पर क्रय किया जाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रोजा मण्डी में नवनिर्मित किसान भवन (विश्रामालय) एवं कैन्टीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कहा है कि किसान भवन एवं कैन्टीन में शेष बचे सूक्ष्म कार्यो को जल्द पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने किसान भवन के पास में पिंक शौचालय बनवाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने किसान भवन के पास में ही पी.सी.ओ. कार्यालय का निरस्तीकरण कराने के साथ ही कार्यालय में पेयाऊ की व्यवस्था कराने को कहा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट– विजय सिंह शाहजहांपुर
You must be logged in to post a comment.