क्षेत्र का हो कायाकल्प एक ही संकल्प पवन तनय मिश्रा

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

जौनपुर।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही प्रत्याशियों ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगे बीते त्यौहार होली में प्रत्याशियों द्वारा अवैध नकली शराब बांटी गई जिससे कई लोगों की मौत हो गई है। प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे अवैध कार्य से  समाज में गलत संदेश जाएगा ऐसे कार्यों की कड़ी निंदा करते हुए वार्ड नंबर 65 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पवन तनय मिश्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और कहा कि हम लोग जनता के हित के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जनता जनार्दन एवं क्षेत्र का विकास करना मेरा मुख्य ध्येय है। ना कि उनकी बर्बादी के लिए। हमारा कार्य जनता की सेवा करना और उन्हें अनैतिक कार्यों से बचाना है नकली शराब बांटने वाले पर उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि उनके इस कार्य से कई लोगों की मृत्यु हो सकती है और कई लोगों का परिवार सड़क पर आ सकता है जो कि जनता सेवक का कार्य नहीं है मिश्रा ने सभी प्रत्याशियों से निवेदन किया कि वह नकली अवैध शराब का प्रयोग ना करें सभी समाज के लोगों के साथ आपसी सौंदर्य बनाकर चुनाव लड़े। जिसका निर्णय जनता करेगी उन्होंने साथ ही बताया  की चुनें हमें , करें विश्वास रचेंगे हम मिलकर नया इतिहास  विकास के लिए यदि वह चुने जाते हैं तो  प्रमुख चौराहों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए सार्वजनिक शौचालय प्रत्येक गांव में मंदिरों का जीर्णोद्धार गांव में टूटी नालियों सड़कों का मरम्मत, क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करना प्रत्येक गांव में युवाओं को खेलने के लिए पार्क बनाना, शिक्षा संबंधित सभी कार्य करना, हमारा हैं एक ही संकल्प क्षेत्र का हो कायाकल्प ।