राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
लखनऊ: प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से रफ्तार ली है। इसे देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है।
आपको बता दें सीएम योगी ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर टीम-11 के साथ कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी तथा डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी भी अन्य अधिकारियों के साथ मौजूद थे।
रिपोर्ट-अरविंद कुमार (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) टांडा अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.