शराब ,उपहार व पैसा बांटने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्म भूमि) जौनपुर

 

खेतासराय । डीएम, एसपी ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए जो भी प्रत्याशी शराब, पैसा व अन्य कोई उपहार स्वरूप सामान वितरित करेगा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सीधे जेल भेजा जाएगा।
वह रविवार को एसपी राजकरण नैय्यर, सीडीओ अनुपम शुक्ला के साथ ब्लॉक मुख्यालय सोंधी, खुटहन पर नामांकन स्थल की व्यवस्था को देखने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
कोरोना कॉविड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उन्होंने सभी लोगों को मास्क लगाने के कड़े निर्देश दिए। कहा कि इसका उल्लंघन करते हुए कोई पाया गया तो उसे अर्थदंड लगाया जाएगा।
जिला मजिस्ट्रेट के साथ मौजूद पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने सीओ शाहगंज अंकित कुमार को निर्देश दिया की शाहगंज तहसील के सोंधी, सुईथाकला और खुटहन ब्लॉक के सभी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों पर खास नजर रखने की जरूरत है। गांव के वांटेड अपराधी, हिस्ट्रीशीटरों की हर दिन सुरागरस्सी होनी चाहिए। गांव में किसी दूसरे जिले का कोई भी नया व्यक्ति अगर आता है तो उसके बारे में चौकीदार और गांव में नियुक्त निगरानी समिति के माध्यम से पूरी नजर रखी जाए।