उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जनपद निवासी राघवेंद्र यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय महासचिव नामित किया गया। उनके मनोनयन पर जनपद के नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि राघवेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के एक मेहनती और क्रांतिकारी नेता हैं। लगातार समाजवादी पार्टी के संघर्षों में उनका योगदान रहता है। राष्ट्रीय नेतृत्व लगातार छोटे से बड़े कार्यकर्ताओं के ऊपर ध्यान लगाये रहते हैं। आज उसी का परिणाम है कि एक छोटे से गांव से निकले कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव जैसे पद तक पहुंचे। इस मौके पर विधायक शैलेंद्र यादव, लकी यादव, जगदीश सोनकर, बाबा दूबे, राहुल त्रिपाठी, विकास यादव, शकील अहमद, पंकज यादव, कृष्णा यादव, विकास बिंदुली, गुलाब यादव, संघर्ष यादव, सोचनराम, अमजद, राजा समाजवादी, शेखू आदि ने खुशी जाहिर की है
You must be logged in to post a comment.