निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य पर हुआ प्राणघात हमला

राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अयोध्या

चुनावी रंजिश को लेकर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य पर हुआ प्राणघात हमला गंभीर रूप से घायल अवस्था में ही चौराहे पर लगाया जाम मौके पर पहुंची पुलिस घायलावस्था में सड़क पर धरने पर बैठे निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े मया प्रथम से निवर्तमान जिलापंचायत सदस्य सुनील वर्मा पर हुआ प्राणघातक हमला, हमले में जिला पंचायत सदस्य की हालत गंभीर हमले का आरोप क्षेत्रीय भाजपा विधायक खब्बू तिवारी के खास आदमी दिलीप वर्मा पर लगा है। अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महबूबगंज बाजार की घटना महबूब गंज तिराहे पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुनील वर्मा के समर्थक रोड जाम कर कर रहे हैं प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन आरोपियों की गिरफ्तारी की कर रहे मांग। वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले में समझाने बुझाने में लगी हुई है। दिलीप बर्मा के ऊपर कई दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जिला पंचायत चुनाव को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुनील वर्मा के द्वारा बताया गया कि जब तक मुकदमा दर्ज होकर कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

रिपोर्ट-पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या