उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।नगर निगम कोविड कंट्रोल रूम में अनवरत प्रतिदिन बारह बारह घण्टे ड्यूटी में लगाए जाने से महिला /पुरुष कार्मिकों में भय व असंतोष उत्पन्न हो गया है। कोविड कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे कार्मिकों ने परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी से शिकायत की है,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने महिला कर्मचारियों को रात्रि में 9 बजे तक ड्यूटी लिए जाने एवं शासन के निर्देशों के तहत 50 प्रतिशत चक्रानुक्रम में कर्मचारियों को बुलाए जाने का अनुपालन न कराने की शिकायत जिलाधिकारी आलोक कुमार तिवारी से की है और साथ में यह भी माँग की है कि कोविड कंट्रोल रूम में दो पारियों के स्थान पर तीन पारियों 8-8 घण्टे की ड्यूटी रोस्टर व्यवस्था के तहत लगाई जाए।परिषद अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना संक्रमण में कर्मचारी पूरी तन्मयता के साथ अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, ऐसे में प्रशासन की भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि किसी भी कर्मचारी से कार्य लेने के लिए उसका भी ध्यान रखने की आवश्यकता है जिससे कर्मचारियों द्वारा निरंतर कुशलतापूर्वक जनता को सेवाएं दी जा सके।महिला कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह की पारी में लगाए जाने की माँग प्रमुखता से रखी गई है,जिससे रात्रि में महिलाओं को कार्यालय से अपने घर जाने में असुविधा का सामना न करना पड़े। पूर्व में कोविड कंट्रोल रूम में तीन पारियों में चक्रानुक्रम में कर्मचारियों को बुलाया जाता रहा है।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.