उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) पहाड़ी (चित्रकूट).शासन प्रशासन की मंशानुरूप अरछा बरेठी के गौ सेवक किसानों ने भूसा बैंक की स्थापना व उसके सुचारू रुप से संचालन करने के लिए भूसा संग्रह समिति का गठन किया है जिसमें सभी लोगों द्वारा वरिष्ठ किसान छंगू प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक कर सर्वसम्मति से समिति में पदों की जिम्मेदारी बांटी गई इसमें सुरेंद्र नाथ गुप्ता को अध्यक्ष , शंकर प्रसाद यादव को संयोजक , रामसेवक वर्मा एवं सुरेशचंद कुशवाहा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, इसके अलावा दयाशंकर तिवारी कोषाध्यक्ष और शारदा प्रसाद वर्मा को ऑडिटर की जिम्मेदारी दी गई जबकि एक दर्जन से अधिक किसानों को समिति में सदस्य बनाया गया है इनमें दरियाव सिंह पप्पू सिंह मुन्नी सिंह राजा सिंह,शिवबली यादव, अनिल यादव उर्फ मुन्नू भाई, लवकुश वर्मा मित्तल यादव राजू सिंह रोशन सिंह राम भजन आदित्य वर्मा प्रदीप तिवारी अनिल तिवारी के पी यादव बुधराज अजय चौरसिया लंगड़ा यादव गुडुवा मिस्त्री ओम प्रकाश प्रजापति प्रभु श्रीवास रज्जू छोटू नामदेव मुन्नीलाल राहुल गुप्ता जितेंद्र गुप्ता कुबेर गुप्ता दिनेश तिवारी उमाशंकर त्रिपाठी फूलचंद नामदेव दयानंद यादव विनोद त्रिपाठी आशीष राधेरमण,धर्मराज आदि शामिल हैं .समिति में पूर्व प्रधान सुमेर सिंह ,बाली महाराज ,रामलाल, रामसुमेर चौरसिया को संरक्षक बनाया गया है.समिति के संयोजक शंकर प्रसाद यादव ने बताया कि शनिवार को महिला किसान गायत्री गुप्ता एक झाल, बुधराज दो झाल ,भूसा का दान दिया है ,भूसा संग्रह कराने में सुरेंद्र नाथ गुप्ता सुरेश कुशवाहा दयाशंकर तिवारी राजबहादुर राजकिशोर का सराहनीय योगदान रहा है. भूसा संग्रह का कार्य निरंतर जारी रहेगा ,समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ गुप्ता ने सभी ग्रामवासियों/ किसानों से इच्छानुसार गौशाला की गायों के लिए भूसा का दान करने की अपील की है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.