देवदूत बानरी सेना की मदद को लोग आए आगे– बानरी सेना से जुड़कर लोग कोरोना पीड़ितों की कर रहे है मदद,दे रहे है आर्थिक सहयोग कोरोनावायरस महामारी में लोगों को ऑक्सीजन दिलाना पुनीत कार्य-आलोक

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

 

 

मुंगरा बादशाहपुर। देवदूत बानरी सेना के राष्ट्रीय प्रमुख अजीत प्रताप सिंह के पहल पर नगर मुंगरा बादशाहपुर के प्रमुख शैलेंद्र साहू ने कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए जो लोग होम क्वारंटाइन हैं। उनको ऑक्सीजन की कमी ना हो इसलिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन मंगाने के लिए लोगों से मदद की अपील किया गया। जिसमें सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता( पिंटू) 11,000, शुभाकृति कंट्रक्शन के डायरेक्टर उमाशंकर गुप्ता ₹10000 व सौ मास्क, हीरा कोल्ड स्टोरेज के डायरेक्टर मो. जफर 11,000 व न्यू शक्ति कॉलेज आफ आईटी एंड मैनेजमेंट डायरेक्टर राजेंद्र सिंह द्वारा बानरी सेना को 25 टी-शर्ट को आगे आएं। इस दौरान डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता ने कहा किकोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करना पुनीत कार्य है। आज पीड़ित मरीज असहाय से हो गए थे जब घर परिवार दोस्त पड़ोसी रिस्तेदार दूरी बना लिए तो वही देवदूत बानरी सेना के लोग उनके साथ खड़े है।मानव की सेवा से बढ़कर दूसरा कोई धर्म नहीं हो सकता। बावरी सेना से जुड़े लोग वास्तव में मानव धर्म का कार्य संपादित कर रहे हैं।जो लोगों के लिए प्रेरणा की स्त्रोत बन रही है। ने कहा कि लोग बानरी सेना के कार्यों से प्रेरित होकर लोगों जुड़ते चले जा रहे है। लोगों की मदद के लिए आगे रहे हैं। यह सराहनीय कदम है। बानरी सेना देश प्रदेश में सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाते हुए लोगों को बेड, वेंटीलेटर, दवा, ऑक्सीजन व प्लाज्मा की मदद कर रही है। बानरी सेना टीम में सहयोग करने वाले लोगों में अमित जायसवाल, गौरव केसरी, विक्की गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, नवरत्न कुमार, विपिन, अश्वनी तिवारी, कैलाश जायसवाल, रामसूरत पटेल व मनीष केसरी आदि लोग मौजूद रहे।