कोरोना पीड़ितों की मदद मे आगे आ रही है बानरी सेना

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मुंगराबादशाहपुर।कोरोना काल की सामाजिक संगठन देवदूत बानरी सेना के राष्ट्रीय प्रमुख अजीत प्रताप सिंह के पहल पर नगर प्रमुख शैलेंद्र साहू के आह्वान पर लोग बानरी सेना की मदद के लिए आगे आ रहे है।कोरोना पीड़ित ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन व अन्य उपकरणों के लिए लोगों ने दिल खोलकर मदद की है। जिसमें श्री हनुमान दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी के अध्यक्ष व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव केसरी ने ₹11000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खरीदने हेतु मदद किया। इस पुनीत कार्य में एक दर्जन लोगो ने आर्थिक सहयोग किया है। इस दौरान राजीव केसरी ने कहा कि देवदूत बानरी सेना द्वारा जो कोरोना काल में जरूरतमंदों का कार्य पूरी निष्ठा वह इमानदारी साथ किया जा रहा है। वास्तव में यह पुनीत कार्य है। आज पीड़ित मरीज असहाय से हो गए थे जब घर परिवार दोस्त पड़ोसी रिस्तेदार दूरी बना लिए तो वही देवदूत बानरी सेना के लोग उनके साथ खड़े है। इस दौरान देवदूत बानरी सेना के सक्रिय कार्यकर्ता शैलेंद्र साहू ने कहा कि मानव की सेवा से बढ़कर दूसरा कोई धर्म नहीं हो सकता।बानरी सेना से जुड़े लोग वास्तव में मानव धर्म का कार्य संपादित कर रहे हैं।जो लोगों के लिए प्रेरणा की स्त्रोत बन रही लोग बानरी सेना के कार्यों से प्रेरित होकर जुड़ते जा रहे है। लोगों की मदद के लिए आगे रहे हैं।यह एक सराहनीय कदम है। बानरी सेना देश प्रदेश में सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाते हुए लोगों को बेड, वेंटीलेटर, दवा, ऑक्सीजन व प्लाज्मा की मदद कर रही है। इस दौरान न्यू शक्ति कॉलेज आफ आईटी एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर राजन सिंह, सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), विक्की गुप्ता, शिव शंकर पटेल, वीरेंद्र कुमार व मनीष केसरी आदि लोग मौजूद रहे।

एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर