उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट के निर्देशन में लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु चलाए गए विशेष साप्ताहिक अभियान में चित्रकूट पुलिस द्वारा कुल 90 लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया । वीरेन्द्र त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी के नेतृत्व में कोतवाली कर्वी के विवेचकों द्वारा 14 लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया ।
संजय कुमार उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप के नेतृत्व में थाना भरतकूप के विवेचकों द्वारा 05 लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया । दीनदयाल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बहिलपुरवा के नेतृत्व में थाना बहिलपुरवा के विवेचकों द्वारा 06 लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया । जयशंकर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर के नेतृत्व में थाना राजापुर के विवेचकों द्वारा 14 लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया । अवधेश कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी के नेतृत्व में थाना पहाड़ी के विवेचकों द्वारा 08 लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया । सुशीलचन्द्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना रैपुरा के नेतृत्व में थाना रैपुरा के विवेचकों द्वारा 03 लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया । गुलाब त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ के नेतृत्व में कोतवाली मऊ के विवेचकों द्वारा 17 लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया । सुभाषचन्द्र चौरसिया प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर के नेतृत्व में थाना मानिकपुर के विवेचकों द्वारा 09 लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया । रविप्रकाश प्रभारी निरीक्षक थाना बरगढ़ के नेतृत्व में थाना बरगढ़ के विवेचकों द्वारा 10 लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया । रमेशचन्द्र प्रभारी निरीक्षक थाना मारकुण्डी के नेतृत्व में थाना मारकुण्डी के विवेचकों द्वारा 02 लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया । प्रभारी निरीक्षक महिला थाना अनुपम श्रीवास्तव द्वारा 02 लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.