राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या
*अयोध्या* मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के एक ही परिवार के 5 लोगो की हत्या का मामला सामने देखने को मिला है जो ननिहाल की प्रापर्टी को लेकर अपने भाई, भाभी व उनके तीन बच्चों की हत्या में शामिल बहन उसके पति व बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार की रात हुई इस घटना को लेकर पूरे जिले में हलचल मच गयी और रात में ही एडीजी जोन एसएन साबत व आईजी रेंज संजीव गुप्ता मौके पर पहुंच गए तथा आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश दिया।पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी भांजा अभी भी फरार बताया जा रहा है।
एसएसपी शैलेश पाण्डेय ने बताया कि इनायतनगर थाने के रहने वाले राकेश उसकी पत्नी तथा तीन बच्चों की हत्या हो गयी थी। जिसमें मृतक के परिजनों के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर उसकी बहन, बहनोई उनकी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी भांजा अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है। विवाद ननिहाल की प्रापर्टी को लेकर है। सभी एक ही मकान में रहते थे। इसके बाद भी इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया।
रिपोर्ट-पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल
You must be logged in to post a comment.