जन सहयोग के लिए देवदूत वानर सेना लोगों से मांगे मदद की भीख- अजीत

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि

 

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। देवदूत वानर सेना जन सहयोग के लिए यदि लोगों से मदद की भीख भी मांगने पड़े तो पीछे ना हटे। उक्त बातें पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण निदेशालय लखनऊ के अपर निदेशक व देवदूत वानर सेना के राष्ट्रीय प्रमुख अजीत प्रताप सिंह ने देवदूत वानर सेना को जागरूक करते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने देवदूत वानर सेना को आवाहन करते हुए कहा कि यदि ऑक्सीजन, ब्लड, प्लाजमा, बेड , वेंटीलेटर व दवाइयां आदि जन सहयोग के लिए मांगने के लिए यदि घर घर जाकर मदद की भीख मांगनी पड़े तो मांगे आप क्योंकि मांगने से लोग खून दे देते हैं तो पैसा क्यों नहीं देंगे?उन्होंने आगे बताया कि कोरोना के इस संकट में हम अनजान लोग एक साथ जुड़कर जिस तरह अनजान लोगों की मदद की उसके लिए शब्द और दुआएं छोटी पड़ गई हैं। शुरू हुई मेरी आवाज की मदद करो, मदद करो, सुन के धीरे धीरे हजारों लोग निकल गए, जिसका अंदाजा ना हमे था ना जमाने को था, अक्सर मुझे यह गर्व होता है कि छोटे या बड़े भाई जो भी रहे हो मेरी अपील को बड़े दिल से निभाया जिसके बल पे हम लोगो ने मानवता की एक मिसाल कायम कर दी कि मदद के लिए हजारों हाथ है। जिन नौजवानों की बांहे जाति और धर्म के लिए फड़कती थी वो मदद के लिए फैल गई और इस महामारी से लड़ उठने के लिए फड़कने लगी।और कोरोना की दूसरी लहर कम पड़ने लगी है, लेकिन तीसरी लहर शीघ्र आने की संभावना है, मेरा सब का अनुभव तीसरी से सामना करने में मददगार होगा। गांव गांव और कस्बे कस्बे,10 से 20 लोगो का संगठन बना के आवश्यक सुविधा, और नजदीकी डाक्टर से संपर्क बना लिया जाय, सब पे नजर रखी जाए, माना जा रहा तीसरी लहर बच्चो के लिए घातक हॉगी इसलिए कलेजा मजबूत करके किलेबंदी सुरु कर दी जाय नही तो आफत कलेजे के टुकड़ों पे आएगी। इस के लिए आप के जो विचार और उपाय हो बताये। इस दौरान लोगों को मदद करने में सुरजीत सिंह ,शैलेंद्र साहू, प्रज्ञा धनंजय राय, तुषार सिंह, नारायण सिंह, आनंद अग्रहरि ,दिवाकर सिंह, दुष्यंत सिंह, राहुल सिंह, तुषार लाला, रमेश दुबे, अतुल सिंह, नारायण सिंह, अवनींद्र यादव, रवि सिंह, राजा सिंह, हर्ष सिंह (छोटू) ,मनप्रीत कौर, शिवम सिंह, निलेश समर्पित, हिमांशु सिंह व रत्नप्रभा आदि की अच्छे कार्यों के लिए सराहना की।

 

नेशनल एडिटर अभिषेक शुक्ला