उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि)लखनऊ जिले के माती बिजनौर मार्ग को बंद करने के विरोध में पूर्व विधायक शारदा प्रताप शुक्ला के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों की आज प्रोजेक्ट मैनेजर(किसान पथ) से वार्ता हुई। माननीय शारदा प्रताप शुक्ला जी की उपस्थिति में सभी क्षेत्रीय लोगों से प्रोजेक्ट मैनेजर ने वादा किया कि रास्ता बंद नहीं किया जायेगा वहां पर चौराहा बना देंगे। शारदा प्रताप शुक्ला जी ने अपने लेटर हैड पर लिखित प्रार्थना पत्र प्रोजेक्ट मैनेजर दिया।
अमोल निवासी अजय तिवारी भी इस मौके पर अपने सैकड़ों ग्रामवासियों के साथ उपस्थित रहे। पूर्व विधायक के इस फैसले से ग्राम वासियों और क्षेत्रवासियों के चेहरों पर खुशी की लहर देखने को मिली
रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश भारत
You must be logged in to post a comment.