राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) छीपाबड़ौद भारतीय जनता पार्टी मंडल छीपाबड़ौद व हरनावदाशाहजी द्वारा संयुक्त ज्ञापन मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल नागर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय राजस्थान के नाम उपखंड अधिकारी छीपाबड़ौद को कांग्रेस कि राज्य सरकार द्वारा दमनकारी नीतियों के खिलाफ जिसमें राजस्थान सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी जयपुर ग्रेटर की महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर व निर्वाचित तीनों पार्षदों का निलंबन असंवैधानिक तरीके से कर दिया गया है निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता द्वारा चुने जाते हैं और प्रजातंत्र में निर्वाचित प्रतिनिधियों को हटाना संवैधानिक व सरकार की दमनकारी नीतियों को प्रदर्शित करता है निर्वाचित प्रतिनिधि लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है जिसको इस तरह से बिना कारण सरकार द्वारा हटाना व सरकार का ही पक्षधर जांच अधिकारी श्रीमती रेणु खंडेलवाल को नियुक्त कर द्वेषता की भावना से जांच करवाना जिसमें रेणु खंडेलवाल ने महापौर व अन्य पार्षद गणों को जांच में सुनवाई का अवसर ही नहीं दिया जबकि महापौर व अन्य पार्षद गणों द्वारा जवाब साक्ष्य है तू उचित समय मांगने हेतु प्रार्थना पत्र माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत AIR1972 सुप्रीम कोर्ट पर 2538 पर दिया गया था प्रस्तुत किया लेकिन जांच अधिकारी ने बचाव सुनवाई का अवसर प्रदान किए बिना ही 48 घंटे की अवधि में दिनांक 06/06/ 21 को तथ्यहीन, भ्रामक व विधि विरुद्ध जांच रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंप दी इस रिपोर्ट के पठन मात्र से ही स्पष्ट है कि उक्त रिपोर्ट के दबाव में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत भारतीय जनता पार्टी की निर्वाचित महापौर व पार्षद गणों को हटा दिया गया हैl लोकतंत्र में इस तरह की दमनकारी एवं पक्षपात पूर्ण नीति निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए प्रजातंत्र का गला घोटना है अतः ज्ञापन के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदय से निवेदन है कि अविलंब प्रकरण की जांच कर राज्य सरकार द्वारा पारित आदेश 06 जून को अपास्त किया जाकर महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर व पार्षदों का निलंबन बहाल किया जाए अन्यथा देश में प्रजातंत्र का महत्व खत्म होता जाएगा इस तरह निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है
ज्ञापन देने के दौरान वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह सारथल, जिला परिषद सदस्य नरेश मीणा, भाजपा युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक पारीक, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश कुशवाह, मंडल महामंत्री सत्य प्रकाश धाकड़, मंडल आईटी सेल संयोजक हितेश कुमार वैष्णव, युवा मोर्चा मंडल प्रभारी देवेंद्र गुर्जर, पूर्व सरपंच महेंद्र नागर , सत्यनारायण गुरुदया, छोटू लाल नागर ढोलम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद
You must be logged in to post a comment.