उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का जनपद चित्रकूट में भ्रमण कार्यक्रम हुआ निर्धारित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल/ उप जिलाधिकारी करबी राम प्रकाश ने बताया कि 18 जून 2021 को सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रभा गुप्ता द्वारा जनपद चित्रकूट का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है उन्होंने बताया कि सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा भ्रमण के दौरान महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की मौके पर जानकारी ली जाएगी तथा गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुसरण करने हेतु जिला महिला चिकित्सालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट