राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि
मुंगराबादशाहपुर।थाना क्षेत्र के लतहरिया गांव मे दो पक्षों के जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमे एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गये।गुस्साए लोगो ने आरोपी के घर के सामने लाश रखकर प्रदर्शन किया और बाईक फूंक दी
लतहरिया गांव निवासी राम आसरे पटेल (40) पुत्र काशी राम पटेल व पकड़ी निवासी राजेश प्रजापति से जमीनी विवाद वर्षों से चला आ रहा है।शनिवार की शाम को पांच बजे राम आसरे पटेल अपने कच्चे माकान पर पन्नी डाल रहा था इसकी जानकारी राजेश प्रजापति को हुई तो वह अपने परिजनों के साथ लतहरिया पहुंच गया और पन्नी डाल रहे लोगो से तू तू मैं मैं होने लगी फिर लाठी डंडे चलने लगे मारपीट मे राम आसरे पटेल को सिर में चोट लगी वह वही पर गिर पड़ा परिजन अस्पताल ले आए तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जबकि भाई राम अचल (35)व मां बबना देवी (70) घायल हो गई।राम आसरे की मौत की खबर सुनते ही परिजन आग बबूला हो गए और आरोपी राजेश प्रजापति के घर के सामने बाईक को आग लगा दी ।जिससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए ।काफी देर तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच गुरिल्ला युद्ध भी हुआ ।रात 10 बजे ग्रामीणों ने जौनपुर प्रयागराज मार्ग जाम करने की कोशिश की फिर पुलिस लाठी चार्ज कर शव को अपने कब्जे मे ले लिया।
Abhishek shukla
You must be logged in to post a comment.