ग्राम प्रधान ने ली शपथ ग्राम सभा का विकास ही लक्ष्य है -संतोष यादव(बबलू)

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि

 

जौनपुर (सुजानगंज)ग्राम सभा देवापुर के नवनिर्वाचित प्रधान संतोष कुमार ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवापुर में शपथ समारोह के दौरान कहा।ग्राम सभा का विकास ही लक्ष्य है आज ही सभी सदस्यों ने भी ग्राम विकास अधिकारी के समक्ष शपथ ग्रहण किया। शपथ समारोह पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवापुर में समय 11 बजे से प्रारम्भ हुआ जिसमें ग्राम पंचायत के लोग उपस्थित रहे,जिसमें लालजी मिश्र, राजाराम विश्वकर्मा, जय मिश्र,संजय तिवारी,अरुण शर्मा,रामजी यादव शीतला प्रसाद, विजय बहादुर यादव,मोतीलाल,मुकेश यादव, दिनेश विश्वकर्मा,सालिकराम विश्वकर्मा, हीरालाल गौतम,संतोष दुबे, कृष्णा, सम्मेलाल, रामसेवक कोटेदार,उमेश यादव, राधे गौतम आदि उपस्थित रहे।

 

Abhishek shukla