जीप चालक सवारियों से सटासट भरकर ले जा रहे जीपों को

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा क्षेत्र के बाहरी हिस्सों से जीप चालकों द्वारा सवारियां से सटासट भरकर ले जा रहे हैं। जीपों को कस्बे के हाट चौक हनुमान चौराहा काजलिया रोड़ एवं ढौलम चौराहे आदि क्षैत्रों से जीप चालक अपनी सवारी गाड़ियों को सवारियों से जमकर भरकर ले जा रहे हैं लेकिन सवारी गाड़ियों के चालकों को न तो पुलिस का डर है और न ही कोरोनावायरस जैसी भयंकर वैश्विक बिमारी महामारी का जबकि पुलिस द्वारा बार बार समझाइश के बाद भी वाहन चालक बेपरवाह होकर सड़कों पर दौड़ा रहे हैं सवारी गाड़ियों को लेकिन वाहन चालकों को यह नहीं पता कि कशभी भी हो सकता है बड़ा हादसा या फिर वाहन चालकों द्वारा दिया जा रहा है कोरोनावायरस जैसी भयंकर वैश्विक बिमारी को न्योता। जबकि पुलिस द्वारा समय समय पर पुलिस थाने के सामने ढौलम चौराहे हनुमान चौराहा सालपुरा रोड समेत अन्य कई स्थानों पर पुलिस द्वारा वाहन चालकों से समझाइश भी की जाती है और जो वाहन चालक लापरवाही बरतते हैं। उनके चालान भी बनाए जाते हैं साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।

संवाददाता कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद