भारतीय जनता पार्टी को धाकड़ समाज को भी जिम्मेदारी देना चाहिए,,,, धाकड़

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी जोध के वार्ड पंच सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय किसान संघ मीडिया प्रभारी ने बताया की रोहित नागर को युवा मोर्चा बारां जिला अध्यक्ष बनाऐ जाने धाकड़ समाज और भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्योंकी रोहित नागर एक युवा पीढ़ी के होनहार नवयुवक है।जो अपनी काबि लियत और कार्यशैली से जनता के बीच अपनी पहचान बनाई है साथ ही भारतीय जनता पार्टी में बैदाग छवी के नेता हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता वार्ड पंच भारतीय किसान संघ छिपाबड़ोद के मीडिया प्रभारी उपेंद्र धाकड़ ने श्रीमान रोहित नागर जी को भाजपा युवा मोर्चा बारा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान का आभार प्रकट किया और धन्यवाद दिया और भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सभी जिला अध्यक्षों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई देते हुए उपेंद्र धाकड़ ने कहा है की सभी जिला अध्यक्षों को अपनी अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरे और लोगों की सेवा में लोगों की समस्याओं को उठाने में कोई कसर न छोड़ें हमेशा पार्टी हित में कार्य करें और हमारे प्रदेश को उन्नति के नए आयाम प्रदान करें और साथ में ही सभी जिला अध्यक्षों से कहां है की छोटे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले ने की बात कही जिससे भाजपा युवा मोर्चा अधिक मजबूती के साथ राजस्थान में खड़ा हो सके और धाकड़ ने साथ में ही नाराजगी भी दर्ज कराई है धाकड़ समाज को एक ही जिले मैं प्रतिनिधित्व मिला लेकिन धाकड़ का कहना है कि राजस्थान मे 4/5 जिले ऐसे हैं जिनमें भारतीय जनता पार्टी को धाकड़ समाज को जिम्मेदारी देनी चाहिए।

संवाददाता कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद