चौकी प्रभारी जिलाकारागार द्वारा नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वीरेन्द्र त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जिलाकारागार अजय कुमार यादव तथा उनके हमराही द्वारा मु0अ0सं0 223/21 धारा 354/306 भादवि0 व 08 पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त रामचन्द्र पुत्र गंगाप्रसाद निवासी कालूपुर मजरा बालापुर खालसा थाना कोतवाली कर्वी चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट