राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव में मध्य रात्रि घर के सामने खड़ी बोलेरो को चोर उठा ले गए।जब तक लोगों की आंख खुली। लोग चिल्लाते हुए दौड़े चोर वाहन लेकर भाग निकले।
गुलालपुर गांव निवासी उदयभान यादव के घर के सामने एक सफेद रंग की बोलेरो खड़ी हुई थी। परिवार के लोग भोजन के बाद अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। परिवार के कुछ सदस्य बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान सामने से गुजरे मल्हनी- जौनपुर मार्ग पर मध्य रात्रि वाहन के चालू होने की आवाज आई तो परिवार के कुछ सदस्यों की नींद खुल गई। लोग शोर मचाते हुए दौड़े तब तक चोर बोलेरो लेकर खुटहन की तरफ भाग निकले।काफी संख्या में गांव व आसपास के लोग जुटे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
You must be logged in to post a comment.