उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।शासन की मंशा अनुरूप जिले को हरा भरा बनाने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी की ओर से भी विभिन्न स्थानों पर पेड़ लगाए गए सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में एसडीएम कॉलोनी स्थित नए पार्क में लगभग 501 और पुरानी बाजार स्थित धुस
मैदान के नए पार्क में भी 501 पौधों का रोपण किया गया इस अवसर पर जिला समन्वयक स्वच्छता शिवाकुमार ने बताया कि सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में और भी स्थानों पर लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण किया गया है आगे भी अभी विभिन्न स्थानों का चयन कर पौधरोपण किया जाएगा कमलाकांत शुक्ला सफाई निरीक्षक ने कहा कि जनपद को हरा भरा बनाने में सिर्फ सरकारी विभाग ही जिम्मेदारी पूरी नहीं कर सकते इसमें जनभागीदारी की भी आवश्यकता होती है ऐसी स्थिति में जो भी पौधरोपण नगर पालिका की ओर से लगाए गए हैं उनकी रक्षा सुरक्षा में वहां के निवासी भी अपनी जिम्मेदारी समझे और पौधों की सुरक्षा करने में नगरपालिका की मदद करें डीसी शिवा कुमार ने कहा कि जितने अधिक आप वृक्ष लगाएंगे उतनी अधिक और शुद्ध ऑक्सीजन हम सबको मिलेगी क्योंकि संक्रमण काल में तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं इनसे निपटने के लिए शुद्ध वायु का होना बहुत जरूरी है स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ आयु प्राणवायु है ऐसी स्थिति में हम जहां भी रहे वहां के वातावरण को साफ स्वच्छ रखें और अधिक से अधिक जहां भी खाली जगह हो पौधरोपण करने का संकल्प लें वृक्षारोपण अभियान में कर्म उत्तम सिंह डी पी एम दीपक कुमार सुभाष गुप्ता रवि ज्ञानेंद्र ज्ञान गुप्ता लाल बहादुर अशरफ खान प्रवीण श्रीवास्तव कामता सोनी शिवकुमार प्रेम अंकित जायसवाल एवं समस्त नगर पालिका स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.