राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकरनगर
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद(समर्थित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग)भारत सरकार द्वारा उत्प्रेरित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस उत्तर, प्रदेश के राज्य समन्वयक संस्था ‘विकास’ नैनी प्रयागराज को कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों में कोविड-19 के संदर्भ में वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला समन्वयक श्री नीरज यादव जी ने बताया कि यह ऑनलाइन प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में कोविड-19 से संबंधित पोस्टर, निबंध लेखन, स्लोगन, कविता, ड्रामा स्क्रिप्ट 5 तरह की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें प्रतिभागी बच्चों को राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र (ई-सर्टिफिकेट) प्रदान किया जाएगा।
कोई भी प्रतिभागी किसी एक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकता है किसी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को ₹3000 एवं सर्टिफिकेट द्वितीय पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को 2000 एवं सर्टिफिकेट तृतीय पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को ₹1000 तथा सर्टिफिकेट तथा प्रत्येक प्रतियोगिता में 5 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में ₹500 एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक श्री नीरज यादव ने बताया कि कार्यक्रम में प्रत्येक प्रतिभागी गूगल फॉर्म(https://forms.gle/fEkbf3KjCifTeVkD9)
31 जुलाई 2021 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं तथा इसी फॉर्म में दिए गए वर्ल्ड में टाइप करके प्रविष्टि 31 जुलाई तक सबमिट कर सकते हैं।
कोविड-19 के तीसरे लहर से बचाव हेतु ऑनलाइन राज्य स्तरीय वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के संदर्भ में आदरणीय जिला विद्यालय निरीक्षक अंबेडकरनगर श्री रविंद्र सिंह से भेंट वार्ता करते हुए बच्चों में कोविड-19 के संदर्भ में वैज्ञानिक जागरूकता पर चर्चा किया। जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसे जनपद के प्रत्येक विद्यालयों के समस्त प्रधानाचार्येां राजकीय/सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय /सीबीएसई बोर्ड/आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों को आधिकारिक पत्र के माध्यम से सूचना प्रेषित किया।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.