राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील क्षेत्र के निजी विद्यालय संघ ने सोमवार को निजी विद्यालय संघ छीपाबड़ौद की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे निजी विद्यालय की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। निजी विद्यालयों की प्रमुख समस्या में से एक शिक्षा डायरेक्टर बीकानेर द्वारा एक तुगलकी आदेश निकाला जिसमे 1 से 8 वी तक के बच्चों को बिना TC प्रवेश देने का आदेश दिया गया, जो कि निजी विद्यालय हितो पर सीधा प्रहार है। इस आदेश के खिलाफ एकजुट होकर पूरे राजस्थान में ज्ञापन दिया जा रहा है। इस बाबत निजी विद्यालय संघ छीपाबड़ौद ने भी इसका विरोध किया तथा इस आदेश के खिलाफ श्रीमान तहसीलदार साहब व सीबीईओ साहब को ज्ञापन दिया गया। और आदेश वापस नही लेने की स्थिति में राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने में छीपाबरोड के सभी निजी विद्यालय संचालक मौजूद रहे।
संवाददाता कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद
You must be logged in to post a comment.