राष्ट्रीय (दैनिक कर्म भूमि) अंबेडकर नगर

सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का सरकारी दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। ग्रामीण अंचलों की अरसे से बदहाल सड़कें अब अस्तित्व खोने के कगार पर पहुंच रही हैं। कई जगहों पर उखड़ी गिट्टियां राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी हैं। मरम्मत कब होगी इसे बताने वाला कोई नहीं है।पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध तपोस्थली गोविंद साहब तक पहुंचने वाले मार्गगड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। जिसमें बरसात का पानी जमा होने से आवागमन में दिक्कत तो रहती ही है तथा दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ दुर्घटना की संभावना भी अधिक बढ़ जाती है।सरकारी फरमान को विभागीय जिम्मेदार झूठा साबित करने पर तुले हुए हैं, अन्यथा सड़कें समय से गड्ढा मुक्त हो जाती।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.