बबलू भील की हत्या की जांच करवाने को लेकर प्रभारी मंत्री से मिला भील समाज का प्रतिनिधि मंडल

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजारी के हील समाज एक युवक की हुई हत्या के मामले को लेकर भील समाज का प्रतिनिधि मंडल पुर्व विधायक करण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बारां झालावाड़ प्रभारी मंत्री टिकाराम झूली से मिलकर हत्या की निष्पक्ष जांच करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा बबलू भील की हत्या की जांच पूर्ण कराने के लिए पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री को ज्ञापन दिया

छिपाबड़ोद तहसील क्षेत्र के बंजारी निवासी बबलू भील पुत्र किशन भील की हत्या की जांच पूर्ण कराने धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कराने को लेकर भील समाज का प्रतिनिधिमंडल नंदकिशोर भील व पिता किशन भील पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बारा झालावाड़ जिला प्रभारी मंत्री श्रीमान टीकाराम जूली से मिला और पूरी घटना का विवरण एसपी महोदय के सामने टीकाराम जूली जी को बताया कि बबलू भील बीरम भील के ट्रैक्टर पर भूसा डूलाई का कार्य करता था 20- 11-20 को कुंभाखेड़ी गांव से भूसा खरीदकर कोटा बेचने जा रहा था रास्ते में हरिपुरा गांव के पास दारु के ठेके के करीब एक मोटरसाइकिल को हटाने को लेकर बबलू मीणा से विवाद हुआ और उस उसके उसके एक ओर साथी ने मारपीट की जिससे उसके सिर पर लकड़ी के वार से गंभीर चोट लगने के कारण उसको हरनावदाशाहजी से कोटा अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई इस पर पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने बबलू भील को न्याय दिलाने के लिए और आरोपियों के खिलाफ 302 में मुकदमा दर्ज कर पूर्ण जाच कर बबलू भील को न्याय दिलाने बारा झालावाड़ जिला मंत्री से आग्रह किया।

संवाददाता कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद