भाजपा नेता अरविंद पांडे के प्रयास से लगा इलेक्ट्रिक शव दाह स्टैंड

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) वाराणसी माँ गंगा में पानी बढ़ने के समय अथवा बारिश के दिनो में पार्थिव शरीर जलाना बलुआ के लिए पहले चुनौती का विषय होता था । यह देखकर मन बहुत दुखी होता था । आज वाराणसी के मणिकर्णिका घाट की तरह टिनशेड के अंदर शव दाह स्टैंड का सपना पूरा हुआ । आज यह प्रयास परिणाम में बदल गया है ।

किसी क्षेत्र का विकास वहाँ की पारम्परिक विविधताओं के स्वरूप पर निर्भर करता है । आज बलुआ घाट पर सीढ़ी, टिन शेड, शवदाह स्टैंड, सड़क बनकर तैयार हो चुका है । जल पुलिस चौकी, मोक्षधाम द्वार, सांस्कृतिक मंच, पक्का पुल पर लाइट, बटुक चौकी, कार्यालय निर्माण से यह अब धाम का स्वरूप ले चुका है ।

बहुत जल्द बलुआ पूर्वांचल का केंद्र बनेगा । इतनी बुनियादी सुविधाओं का एकीकरण केन्द्र बनेगा । जगमग बलुआ, जगमग सकलडीहा, जगमग चन्दौली, जगमग भारत भाग्य विधाता

भाजपा नेता अरविन्द पाण्डेय ने माननीय अनिल राजभर जी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जी के निर्देश, गंगा सेवा समिति बलुआ एवं विकास के प्रति लोगों के विश्वास के हम सदैव आभारी रहेंगे ।

आज इसके निरीक्षण के दौरान श्रीमान दीपक जायसवाल जी अध्यक्ष गंगा सेवा समिति बलुआ, अवनीश पाण्डेय वरिष्ठ नेता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, लव यादव युवा भाजपा नेता, गंगा सेवक अंकित जायसवाल, ब्रिजेश साहनी, अशोक मोदनवाल, सत्यम मोदनवल, नीरज साहनी, चंदन आदि उपस्थित रहे ।

एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर