राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अजनावर के गांव नलखेड़ी में आम रास्ते में किचड़ ओर गंदा पानी भरा होने के कारण गांव में है बिमारी फैलने का लगा रहता है पूरा पूरा अंदेशा।जिसको लेकर ग्राम वासियों ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि गांव नलखेड़ी में लंबे समय से सरकारी स्कूल के पास पुर्व में खरंजा निर्माण के दौरान अधूरे पड़े कार्य अभी तक भी पूरा नहीं होने के कारण ग्रामवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि न तो शासन और न ही प्रशासन इस ओर ध्यान दें रहा है। ऐसे में बारिश का नाम होना और गांव में दो तीन जगह रास्ते के अभाव को लेकर हो रही गंदगी गांव के बाहर घुमाव से लेकर हनुमानजी के मंदिर के सामने से सिधा गांव तक ओर गांव के बीचों-बीच सरकारी स्कूल के सामने जहां आस-पास आबादी से सटा हुआ एरिया जहां पर आज भी ग्रामीण निवास करते हैं और वहीं स्कूल में आने वाले छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चे सरकारी शिक्षक समेत गांव में निवासरत ग्रामवासियों में बिमारी फैलने का लगा रहता है अंदेशा। वहीं पास में दुसरी ओर भी गांव का गंदा पानी बीच रास्ते में भरा होने के कारण लोगों को आवाजाही में करना पड़ रहा समस्याओं का सामना ग्राम वासी रास्ते को लेकर बताते हैं कि हमारे भयंकर समस्या है।इस गन्दे पानी में होकर निकलने की लेकिन खुलकर कोई भी सामने आकर ग्राम पंचायत में सरपंच साहब को या फिर कोई भी संबंधित अधिकारियों को इसको लेकर सुचना नहीं देने के कारण शायद यह कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। जिसका खामियाजा वहां से निकलने वाली आमजनता को भुगतना पड़ रहा है।
संवाददाता कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद
You must be logged in to post a comment.