राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
टांडा नगर पालिका प्रशासन सफाई का लाख दावा करे, नगर की स्थिति इसके विपरीत है। शहर के डेढ़ दर्जन से अधिक वार्डों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि गंदगी और बदबू से लोगों का रहना भी मुश्किल हो रहा है।नगर के सिकंदराबाद,नैपुरा,कस्बा कोईराना कहां क्षेत्रों में सांस लेना काफी मुश्किल हो रहा है।कोरोनावायरस के बाद लोगों को पुनः संक्रामक बीमारियों का डर सताने लगा है।नागरिकों एवं सामाजिक संस्थानों में नगर पालिका टांडा के विरुद्ध एक आक्रोश दिखाई पड़ रहा है।नगर पालिका प्रशासन उपरोक्त समस्या के समाधान हेतु कोई कठोर कदम नहीं उठाता है तो लोगों का आक्रोश बढ़ सकता है। नगर पालिका में नए ईओ ने कार्याभार भी संभाल लिया और सफाई व्यवस्था ठीक रखने का दावा भी किया लेकिन व्यवस्था जस की तस है।बारिश के दौरान दुर्गंध होने से संक्रामक बीमारी का खतरा बना रहता है। नगर पालिका के लोग ध्यान नहीं देते हैं। इसे लेकर आम लोगों में नगरपालिका को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है।
रिपोर्ट- विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.