*महिला शिक्षक संघ अंबेडकरनगर जिला समिति का हुआ गठन*

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर

महिला शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या के नेतृत्व में महिला शिक्षक संघ
अंबेडकरनगर समिति का गठन किया गया। संरक्षक,श्वेता सिंह जिला अध्यक्ष, संगीता कनौजिया एवं महामंत्री नीरा तिवारी संगठन मंत्री वंदना गुप्ता तथा प्रियंका सोनी। महिला शिक्षक संघ ने आज जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर पहुंचकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भोलेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर महिला शिक्षक संघ अंबेडकरनगर के समिति गठन एवं उद्देश्याें से अवगत कराया तथा वर्तमान में संचालित मिशन प्रेरणा ई-पाठशाला के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित संगोष्टी के आयोजन एवं महिलाओं में बच्चों के कल्याण हेतु भविष्य की कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की तथा राज्य स्तरीय वॉयस ऑफ़ वूमेन टीचर्स उत्तर प्रदेश के विमोचन के कार्यक्रम में प्रतिभाग लेने हेतु दिनांक 3/7/2021 की अनुमति मांगी।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा महिला शिक्षक संघ अंबेडकर नगर के गठन पर सभी समिति के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया तथा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण हेतु बनाए गए इस संघ की प्रशंसा भी किया। जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से टांडा के श्रवण कुमार जलालपुर के कमल प्रकाश सिंह ,अकबरपुर की आंचल सिंह कटेहरी की सविस्ता परवीन,भिटी के वीरेंद्र नाथ द्विवेदी, बसखारी के राम चन्द्र मौर्या ,भियाव के भूपेंद्र सिंह ,रामनगर के राम चंद्र मौर्या अतिरिक्त प्रभार टांडा नगर के रियाजउद्दीन,जहांगीरगंज सुनील यादव की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर