थाना पहाड़ी पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त छक्की उर्फ मिथलेश यादव को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी रामाश्रय यादव के मार्गदर्शन में उ0नि0 जनार्दन प्रताप सिंह तथा उनकी टीम द्वारा जिलाबदर अभियुक्त छक्की उर्फ मिथलेश यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी सांईपुर थाना पहाड़ी चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। इस अभियुक्त द्वारा जिलाधिकारी के जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा था। जिलाबदर के नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 150/21 धारा 10 यूपी0 गुण्डा एक्ट पंजीकृत किया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट