सी एम ओ ने किया सी0एच्0 सी0 बक्सा का आकस्मिक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर।डॉ लक्ष्मी सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जौनपुर द्वारा सी0एच्0 सी0 बक्सा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के समय अधीक्षक डॉ गोपेश कुमार उपस्थित थे। डाक्टर सिंह द्वारा ओ0पी0डी0 , इंडोर, वार्ड , प्रसव कक्ष , स्टोर तथा कोविड टीकाकरण आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पूनम गौतम व मीरा देवी ए.एन.एम., सूरज सिंह डाटा आपरेटर अनियमित रूप से आते है,जिसके कारण सूरज सिंह का सेवा समाप्त करने तथा अनुपस्थित कर्मचारियों का उक्त दिवस का स्पष्टीकरण देने एवं वेतन रोकने का आदेश दिया गया। कोविड टीकाकरण मे 3000 डाटा अपलोड न किये जाने के लिए उत्तरदाई वी. पी. एम., एम.सी.टी.एस. आपरेटर एवं ब्लॉक टीकाकरण अधिकारी के प्रति असन्तोष व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अस्पताल में साफ सफाई सन्तोषजनक पाया गया।उन्होंने निर्देशित किया कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना सुनिश्चित करे।

संवाददाता अभिषेक शुक्ला