राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
अंबडेकर नगर।लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जयराम वर्मा सेवा समिति तथा युवा प्रादेशिक खेल एवम कल्याण विभाग के सङ्गठन युवान द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु उदयराज मिश्र सहित जिले की चार विभूतियों का सम्मान किया गया।सम्मान समारोह का आयोजन मुख्यालय स्थित डॉ अशोक स्मारक पी जी कॉलेज के सभागार में किया गया।
इस अवसर पर आयोजित सरदार पटेल विषयक संगोष्ठी व सम्मान समारोह की अध्यक्षता डॉ हरीश वर्मा ने की।समारोह के मुख्य अतिथि लखनऊ उच्च न्यायालय के अवध बार एसोशिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रियंका सिंह जी रहीं।
ध्यातव्य है कि इस अवसर पर रक्तदानियों,समाजसेवियों,चिकित्सा क्षेत्र के मूर्धन्य विद्वानों का भी अलंकरण करते हुए सम्मान किया गया।दिलचस्प बात तो यह है कि आज ही उक्त श्री मिश्र का साझा काव्य संग्रह भी संगम प्रकाशन ,कोटा,राजस्थान से प्रकाशित हुआ है।इस अवसर पर पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह,प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ तारा वर्मा,प्रधानाचार्य कप्तानसिंह,उमेशकुमार पांडेय,निर प्रसाद शर्मा सहित बहुत से लोगों में सम्मान प्राप्ति पर उदयराज मिश्र को शुभकामनाएं ज्ञापित की।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.