उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में निर्वाचन के कार्य में लगे नोडल अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन – 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने एवं निर्वाचन की विभिन्न गतिविधियों को समय से सुनिश्चित करने हेतु नामित नोडल सहायक नोडल अधिकारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि 31 दिसंबर तक नोडल अधिकारियों के चार ट्रेनिंग करानी है जिसमें मास्टर ट्रेनर्स, प्रभारी अधिकारी, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को 31 दिसंबर तक ट्रेनिंग करा लिया जाना है जिसमें ईवीएम एवं वीवीपैट मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, फ्युल, पार्किंग, गाड़ियों की लिस्टिंग उन्होंने कहा कि इस बार वाहन में जीपीएस भी लगाया जाएगा, पुलिस ऑफिसर, मीडिया एमसीसी, लाइन ऑर्डर, ईवीएम का मैनेजमेंट, हेल्पलाइन, कंट्रोल रूम, वीडियोग्राफी, खानपान, टेलीफोन, इरोल, बैरिकेडिंग, टेंट, लाइट, स्ट्रांग रूम आदि संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग 15 हजार व्यक्ति 80 वर्ष से ऊपर के हैं जिनको घर-घर जाकर वोट डलवाना है। उन्होंने कहा कि स्वीप को बढ़ाएं तथा कुछ अलग करें स्वीप का मुख्य कारण क्या है इसके टारगेट को पाना आवश्यक है उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी अपने अनुभवी कुशल एवं सत्य निष्ठा वाले स्टाफ के साथ उपरोक्त अनुसार प्रदत दायित्वों का समयबद्ध संपादन सुनिश्चित करेंगे। आवंटित कार्यो को समयबद्ध संपादन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदाई होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी,/ अपर जिला निर्वाचन अधिकारी तैनात किए गए नोडल अधिकारियों सहायक नोडल अधिकारियों के कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करते रहेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, उप जिला अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदना श्रीवास्तव,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, आदि संबंधित प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.