उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर
जौनपुर। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (सम्बद्घ आईएफडब्ल्यूजे) की जनपद इकाई के तत्वावधान में विजय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में यूनियन की वार्षिक बैठक पत्रकार भवन/सामुदायिक सभागार में सम्पन्न हुई। यशवन्त कुमार गुप्ता ने संचालन किया। बैठक में अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर सर्वसम्मति से पुरानी कार्य समिति को वर्ष 2022 के लिए अनुमोदित किया गया। सदस्यता अभियान चलाकर 15 जनवरी तक कार्यकारिणी के गठन पर सहमति बनी। बैठक को सम्पादक आदर्श कुमार, दीपक चिटकारिया, अरुण यादव , संजय उपाध्याय, सीएम पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, डा0 एसडी सिंह, डा0 अजहर जाफरी ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर आरपी विश्वकर्मा, अभिषेक शुक्ला, आरएच खान, संजय शुक्ला, सुधाकर शुक्ला, दीपक मिश्र, मनीष गुप्ता, सचिन श्रीवास्तव, कंचन सिंह, शिवेश मिश्र, जुबेर अहमद, राजेश मिश्र ,अरुण कुमार सिंह, दीपक वर्मा, प्रेम प्रकाश मिश्र, लाल बहादुर यादव, ओम प्रकाश यादव, रवीन्द्र मिश्र, अजीत सिंह संजय शुक्ला, बिहारी लाल, चन्द्र मणि पान्डेय ,शरद कुमार जायसवाल ,आदि पत्रकार उपस्थित थे।
You must be logged in to post a comment.