02 अभियुक्तों के कब्जे से 68 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों के कब्जे से 68 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी । उ0नि0 कन्हैया बक्श सिंह थाना मऊ तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त श्यामलाल पुत्र जयराम निवासी अर्जुनपुर मजरा खण्डेहा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 38 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरूद्ध थाना मऊ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । उ0नि0 अनिल कुमार थाना मऊ तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त मुन्ना पासी पुत्र गपोली निवासी कटिया थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरूद्ध थाना मऊ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट