नसीराबाद – जमीनी विवाद को लेकर पुलिस ने भेजा जेल

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्म भूमि) नसीराबाद रायबरेली / बीते तीन दिन पूर्व नसीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरे निमर मजरे गढ़ा में जमीनी विवाद को लेकर छत तो गांधीनगर राजमार्ग पर स्थित एक मकान मढैया मैं कुछ दबंगों ने आग लगा दी थी/ यही नहीं महिला के साथ अभद्रता करते हुए एक बुजुर्ग महिला को भी मारा पीटा था/आग लगाने की सूचना पर खूब राजनीति भी हुई/ और जिले के पुलिस अधीक्षक तक बात जा पहुंची/तब पीड़िता की तहरीर पर दर्जन भर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया/ और बीते रविवार को पांच आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया/ सुशील पुत्र हीरालाल ने अपने दिए तहरीर में आरोप लगाया था/कि गांव निवास बबनपुर श्रीराम यादव जो भाजपा के वर्तमान बीडीसी हैं/इनके बेटे व उनके सहयोगी व कुछ अज्ञात लोग महिला के घर गए और सारा सामान घर से निकाल कर फेंकने लगे जाते समय मड़ैया को आग लगा दी/जिससे खाने पीने का सामान समेत 25 हजार रुपए नगदी एवं कुछ जेवर जलकर राख हो गए/यहां तक कि महिला हुआ महिला की सास से मारपीट और बदसलूकी करते हुए गालियां भी दी/और जान से मरने की धमकी भी दी/पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर श्री राम पुत्र जगन्नाथ यादव अमित यादव पुत्र श्री राम अर्जुन यादव पुत्र दर्शन पिंटू पासी पुत्र राम जी निवासी पुरे भक्तन बभनपुर आजाद पुत्र छेदी लाल पासी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है

// नसीराबाद से आशुतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट