उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निराश्रित गोबंशो को शीत लहर से बचाव के संबंध में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों,खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र की गौशालाओं का निरीक्षण करके वहां पर हरा चारा, भूसा, पेयजल की व्यवस्था ठंड से बचाव के उपाय करा दें किसी भी गौशाला में गोवंशों को समस्या नहीं होना चाहिए तथा ठंड से कोई भी गोवंश की मृत्यु न हो यह सुनिश्चित करें सभी गौशालाओं को पन्नी,बोरा, तिरपाल से ढक दिया जाए पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से अपने अपने क्षेत्र के गौशालाओं का भ्रमण कर गोबंशो का परीक्षण करें कोई भी गोवंश बीमार न हो, उप जिलाधिकारियों से कहा कि ब्लॉक स्तर पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुभाष चंद्र को निर्देश दिए कि पशु चिकित्साधिकारियो को गौशाला आवंटित करे और इनकी जिम्मेदारी भी तय करें इसके अलावा नोडल अधिकारी भी नामित किया जाए ताकि वह निरीक्षण करके इनके कार्यों की जानकारी उपलब्ध करा सके, कहा कि जनपद में लगभग 40 हजार गोवंश संरक्षित है ठंड को देखते हुए सभी गौशालाओं पर समुचित व्यवस्था करा दें अलाव जलवाए तथा जिन गौशाला को भरण-पोषण के लिए धनराशि देना है तो तत्काल पत्रावली तैयार कर उपलब्ध कराएं ताकि समय से भुगतान हो सके और गोवंश को चारा भूसा की समस्या न हो आप लोग भ्रांमक खबरों पर भी ध्यान दें तथा उसकी जानकारी कर सही जवाब दें। अच्छी तरह से साफ सफाई भी रहे, खंड विकास अधिकारीयों को निर्देश दिए कि ग्राम प्रधान व सचिव को पत्र देकर गौशाला संचालन में लापरवाही हुई और किसी गोवंश की मृत्यु हुई तो संबंधित ग्राम पंचायत का प्रधान व सचिव जिम्मेदार होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम से कहा कि जो प्रधान सही तरीके से कार्य न करें तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वंदिता ,उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, मऊ नवदीप शुक्ला, राजापुर प्रमोद कुमार झां, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी,डीसीएन आर एल एम सुदामा प्रसाद सहित संबंधित अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.