राष्ट्रीय दैनिक (कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
वोलेंट्री इंस्टिट्यूट फ़ॉर कम्युनिटी एप्लाइड साइन्स (विकास) प्रयागराज के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार द्वारा संचालित 29वीं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के परिणाम की घोषणा राज्य एकेडमिक समन्वयक डॉ विजय कुमार ने किया। जिसमें अम्बेडकर नगर से सावित्री बाई फुले राजकीय इण्टर कालेज कुर्की बाजार से शालिनी भारती व अदिति वर्मा के समूह का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। इन बाल वैज्ञानिकों ने शिक्षिका छाया देवी के मार्गदर्शन में अपने प्रोजेक्ट को तैयार किया और अम्बेडकर नगर के जिला समन्वयक निरंजन लाल के नेतृत्व में बाल वैज्ञानिकों ने राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया था।
आयोजक संस्था विकास के निदेशक एवं राज्य समन्वयक डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ये चयनित बच्चे 1 से 5 फरवरी 2022 के मध्य आयोजित 5 दिवसीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में वर्चुअल मोड में अपने-अपने प्रोजेक्ट्स को प्रस्तुत करेंगे। डॉ सिंह ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश के लक्षित 39 जिलों में जिला स्तरीय बल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया था जिसमे 1018 विद्यालयों से 3844 प्रोजेक्ट्स में से फाइनल राउंड मे 28 प्रोजेक्ट्स के माध्यम से 56 बाल विज्ञानी समूहों का चयन राष्ट्रीय आयोजन के लिये किया गया है।
शैक्षिक समन्वयक डा राम जीत, सहसमन्वयक सुशील कुमार मौर्य, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डा. तारा वर्मा, पूर्व जिला समन्वयक प्रवीण कुमार गुप्ता,नीरज , नोडल समन्वयक विवेक जायसवाल, डा. अखिलेश कुमार, सुशील कान्त दूबे, श्याम मोहन पटेल, रवि प्रकाश चौधरी, प्रधानाचार्या सुमित्रा देवी, रामतीर्थ विश्वकर्मा आदि ने बाल वैज्ञानिकों के इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.