*आईजी द्वारा चित्रकूट के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों के साथ की गयी गोष्ठी दिए निर्देश*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।आगामी विधानसभा चुनाव -2022 के दृष्टिगत 10 जनवरी को राघव प्रेक्षागार पुलिस कार्यालय जनपद चित्रकूट में पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एस0के0 भगत द्वारा पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों/शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गयी । सर्वप्रथम आईजी द्वारा उपस्थित समस्त से परिचय लिया गया । गोष्ठी में आईजी द्वारा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण पूर्वक विधानसभा चुनाव 2022 को कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट शैलेन्द्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी राजापुर एस0पी0 सोनकर, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतीन्द्रनाथ उमराव, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी/शाखा प्रभारी, वाचक पुलिस अधीक्षक संतराम सिंह, कमलेश कुमार राव स्टेनो पुलिस अधीक्षक, प्रभारी एलआईयू0, प्रभारी 112, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट