*थाना मानिकपुर पुलिस टीम ने 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर गिरेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 हारून राशिद खान तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त राकेश यादव पुत्र शिवप्रसाद यादव निवासी गोपीपुर थाना मारकुण्डी जनपद चित्रकूट को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना मानिकपुर में धारा 60 आबकारी अधिनियम अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट