उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी अजीत कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में उ0नि0 जनार्दन प्रताप सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त (1) सधुवा यादव पुत्र सुकरू (2) भीमसेन पुत्र कलेसी (3) दुर्विज पुत्र केशव प्रसाद पटेल (4) मानसिंह पुत्र गुलाल लोधी (5) श्याम रैदास पुत्र लक्ष्यना (6) चुनकावना प्रजापति पुत्र बच्चा (7) कादिम पुत्र तुलसिवा (8) कल्लू पुत्र हीरालाल (9) छंगू पुत्र राजाराम (10) कल्लू नाई पुत्र रामबरन (11) रजुआ रैदास पुत्र लक्ष्यना रैदास निवासीगण परसौंजा थाना पहाड़ी को ताश के पत्तों पर हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के मालफड़ से- 1410/- रूपये, 52 अदद ताश के पत्ते व जामातलाशी 1340 रूपये बरामद किये गये । अभियुक्तों के विरूद्ध थाना पहाड़ी में धारा 13 जुआ अधिनियम अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.