उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर
जौनपुर।संर्विलांस की संयुक्त टीम ने पाँच शातिर अंतर्राज्यीय एटीएम चोरों को गिरफ्तार कर कब्जे से 11 एटीएम कार्ड विभिन्न बैंको के,1 मिनी डिस्क स्वैप मशीन, 4 मोबाइल फोन, तमंचा कारतूस बरामद ।थानाध्यक्ष खेतासराय पुलिस बल के साथ खेतासराय चौराहे पर मौजूद थें कि प्रभारी स्वाट टीम आदेश त्यागी व प्रभारी सर्विलांस, रामजनम यादव मय टीम के उपस्थित आ गये, आपस में अपराध एवं अपराधियों के बारे में बात चीत कर रहें थें कि मुखबिर खास कि सूचना पर एकबारगी दबिश देकर 12 जनवरी समय 3.30 बजे बारा मोड़ के पास खुटहन रोड से पाँच अन्तर्राज्यीय एटीएम चोरो को गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तथा जामा तलाशी लेने पर उनके पास से एटीएम कार्ड, तमंचा कारतूस, मोबाइल व मीनी डिस्क स्वैप मशीन बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना खेतासराय पर मु0अ0स0-05/2022 धारा-420/411/34 भादवि व मु0अ0सं0-06/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मनोज यादव उर्फ हरिश्चन्द्र यादव पुत्र श्यामदेव यादव निवासी भुड़कुड़हा थाना खेतासराय जौनपुर व मु0अ0सं0-07/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट बनाम तेजबहादुर सिंह उर्फ तेजा सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी शेखअशरफपुर थाना खुटहन पंजीकृत किया गया। उपरोक्त शातिर एटीएम चोरों का एक अंतर्राज्यीय गैंग है, जिसका सरगना मनोज यादव उर्फ हरिश्चन्द्र यादव पुत्र श्यामदेव यादव निवासी भुड़कुड़हा थाना खेतासराय जौनपुर है। जो विभिन्न स्थानों पर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ एटीएम कार्ड की हेराफेरी करके भोलेभाले लोगों को फसाकर उनके खाते से रूपये निकाल लेते है। अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर मध्य प्रदेश में बैढन, जनपद सोनभद्र में राबर्ट्सगंज, ओबरा, रेनूकूट तथा शक्तिनगर व जनपद देवरिया में कस्बा पथरदेवा थाना तरकूलहा तथा आजमगढ़, जौनपुर तथा जनपद गया बिहार में कई घटनाओं को कारित कर चुके है। मनोज यादव उपरोक्त अपनी पहचान छुपाने के लिए बिहार से धर्मेन्द्र कुमार सिंह तथा रोहित कुमार सिंह को बुलाया था तथा उन लोगो को बताया था कि मैं एटीएम कार्ड बदलकर उसकी डुप्लीकेट कापी निकालकर कोड सहित तुम लोगों को दे दूगां और तुम लोग जौनपुर के एटीएम मशीनों से पैसा निकाल लेना जिससे हमारी पहचान न हो सके। अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को 25000 रूपये पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
You must be logged in to post a comment.